home page

सड़क हादसे में एक की मौत

 | 

नगांव (असम), 05 नवंबर (हि.स.)। नगांव जिले के सामागुरी इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीती रात सामागुरी के हेमाबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 127 पर कलियाबर से नगांव की ओर जा रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने टैंकर से टकरा गयी । जिसकी वजह से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत युवक की पहचान नगांव बरबाजार निवासी आबू इफ्तिजान जहान के रूप में की गई है। मृतक वरिष्ठ चिकित्सक अबू हनीफ का एकमात्र पुत्र बताया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत्यु युवक के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। युवक की हुई अचानक मौत की वजह से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी