सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
| Jul 6, 2026, 11:42 IST
गुवाहाटी, 06 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना क्षेत्र इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिट एंड रन घटना की एक जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची। पुलिस की टीम ने घटनास्थल से बाइक चालक का शव बरामद किया।
मृत बाइक चालक की पहचान सिपाझार के यदूमनी नाथ के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

