home page

सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत, तीन घायल

 | 

होजाई (असम ), 21 अक्टूबर (हि.स.)। होजाई जिले के एस टर्निंग इलाके में हुए सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। बताया गया है कि पुलिस पार्टी रात की गश्त पर निकली थी। यह हादसा आज तड़के घने जंगली इलाके में हुआ।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि लामडिंग की एस टार्निंग इलाके में पुलिस का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से पुलिस जवान देवाशीष नाथ की मौत हो गई। वहीं प्रभारी नीलोत्पल सैकिया और मृदुल बारदोलोई और होमगार्ड प्राणब थाउसेन गंभीर रूप से घायल हो गये।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक जवान देवाशीष नाथ नगांव जिले के कामपुर के लूटुमारी के रहने वाले थे। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी