home page

सड़क हादसे में युवक की मौत

 | 
सड़क हादसे में युवक की मौत


सड़क हादसे में युवक की मौत


सड़क हादसे में युवक की मौत


मोरीगांव (असम), 23 सितंबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड थाना क्षेत्र इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात थाना क्षेत्र के करीब टाटा सेमी कंडक्टर परियोजना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक तेज रफ्तार बाइक (एएस-21एन-0277) ने एक ट्रक (एमएल-11ए-1351) के पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिसके चलते बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बागानबस्ती निवासी राज दे के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोरीगांव सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी