home page

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

 | 

दक्षिण सालमारा (असम), 05 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण सलमारा-मानकाचर जिला शहर मुख्यालय में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीती देर रात मानकाचर इलाके में बिजली के खंभे से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। जिसके वजह से महीदुल इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुस्तफिजुर को गंभीर अवस्था में उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी रेफर किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार अंधेरा होने की वजह से संभवतः यह हादसा हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी