home page

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

 | 
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल


कछार (असम), 02 नवंबर (हि.स.)। कछार जिले के काठीगोरा इलाके में हुए एक सड़क हादसे में पांच किशोर घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि काठीगोरा के कलाईन सिंदूरा इलाके में इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर 20 फुट खड्डे में जा गिरी। जिसकी वजह से ऑटो में सवार 6 किशोर घायल हो गए सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां पर रास्ते में ही अनिक नाथ (17 ) की मौत हो गई ।

घटना के संबंध में पुलिस एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी