home page

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

 | 
सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत


सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत


सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत


मोरीगांव (असम), 31 अक्टूबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुए एक सड़क हादसे में होमगार्ड की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि जागीरोड थाना क्षेत्र के धरमतुल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर तेज रफ्तार मारुति ईको कार द्वारा ठोकर मार जाने की वजह से होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जीतूमनी कलिता के रूप में की है। मृतक होमगार्ड खेत्री इलाके का रहने वाला था।

पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी