सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
बरपेटा (असम), 22 अक्टूबर (हि.स.)।. बारपेटा जिले के बजाली इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटना पर स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीती रात बजाली के केन्दुगुरी इलाके में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बाइक दुर्घटना के बाद बिजली के खंभे से टकरायी। जिसकी वजह से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क हादसे में मारे गए युवक की पहचान नवजीत तालुकदार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

