home page

सड़क हादसे में बच्ची की मौत

 | 

मोरीगांव (असम), 18 अक्टूबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के लाहरीघाट इलाके में हुए एक सड़क हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि आज लाहरीघाट के बुड़ागांव चाराली में तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप (एएस-25ईसी-1053) द्वारा ठोकर मार जाने से एक बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक बच्ची की पहचान 8 साल की बूडधागांव निवासी राज अली की बेटी रूपसा बेगम के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बच्ची के मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी