सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
| Oct 6, 2026, 10:15 IST
नगांव (असम), 06 अक्टूबर (हि.स. )। नगांव जिले के जखलाबंधा इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जखलाबंधा से कलियाबर के दलगांव अपने घर बाइक से जा रहा युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान विशाल काकती के रूप में की गई है। वह कलियाबर के दलगांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का एक प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

