सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
| Aug 17, 2026, 16:10 IST
शिवसागर (असम), 17 अगस्त (हि.स.)। शिवसागर जिला शहर मुख्यालय में हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि सोमवार को शिवसागर में राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो द्वारा ठोकर मार जाने से बाद स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक बाइक चालक की पहचान जनकपट्टी निवासी अनिल काकति के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल से स्कार्पियो चालक वाहन सहित फरार होने में सफल रहा है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना में शामिल वाहन चालक की तलाश कर रही है ।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

