सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल
उदालगुरी (असम), 16 अगस्त (हिस.)। उदालगुरी जिले के पानेरी इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के पानेरी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकरायी। जिसकी वजह से कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृत महिला की पहचान पूजा देवी उर्फ नीलक्षी देवी (30) के रूप में की गई है। जबकि कार में सवार परिवार के अन्य सदस्य विद्युत विकास शर्मा, मिताली देवी (29) और दिव्यश्री बरठाकुर (04) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

