home page

सड़क हादसे में बोल बम जा रही युवती की मौत

 | 

नगांव (असम), 10 अगस्त (हि.स.)। नगांव जिले के कठियातुली इलाके में सड़क दुर्घटना में एक युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बोलबम यात्रा पर बाइक से जा रही एक युवती जिले के रंगालू ग्यारह माइल इलाके में बाइक से गिर गई। एक कंटेनर के चपेट में आने से युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवती की पहचान फूलगुड़ी निवासी परिस्मिता दास के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया ।पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी