home page

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

 | 

कामरूप (असम), 12 जुलाई (हि.स.)। कामरूप जिले के पलासबारी में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि बीती देर रात सामान से लदे कंटेनर की चपेट में आने से एक स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत स्कूटी चालक की पहचान द्विजेन दास के रूप में की गई है। वहीं स्कूटी पर सवार अन्य एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के समय मूसलाधार बरसात हो रही थी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी