सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
गुवाहाटी, 03 जुलाई (हि.स.)। असम की राजधानी के खेत्री पुलिस थाना क्षेत्र के तेतेलिया भरागांव इलाके में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत होगी, जबकि अन्य दो व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आज डिमोरिया में राष्ट्रीय राजमार्ग- 27 पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति ही घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि तेज़ रफ़्तार कंटेनर गाड़ी ने उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक को टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रक पलट गया और सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गयी।
हादसे में ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। कंटेनर गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। अंतिम सूचना मिलने तक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है। वहीं सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

