सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
नगांव (असम), 01 जुलाई (हि.स.)। नगांव जिले के पुरनीगोदाम इलाके में हुए सड़क हादसे में घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुरनीगोदाम के केन्गापट्टी में बीती रात स्कूटी और बाइक के बीच हुए आमने-सामने की टक्कर में ऋषिकेश सैकिया नामक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विकास मुदै नामक अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उन्नत चिकित्सा के लिए नगांव चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मारे गए और घायल दोनों व्यक्ति का घर नगांव जिले के पुरनीगोदाम के कढाली गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस सड़क हादसे में मारे गए स्कूटी सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

