home page

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

 | 

कामरूप (असम), 14 जून (हि.स.)। कामरूप ग्रामीण जिले के बंसर में हुए सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि बीती रात कामरूप ग्रामीण जिले के बंसर इलाके में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत युवक की पहचान सुवालकुची निवासी हिमांशु तालुकदार के रूप में की गई है। यह दुर्घटना सुवालकूची से गुवाहाटी को जोड़ने वाली सड़क बेलरतल इलाके में हुई। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी