सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
मोरीगांव (असम), 28 मई (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड इलाके में हुए आज सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जागीरोड पुलिस ने बताया कि गुरुवार को जागीरोड पुलिस थाना के समीप रेलवे फ्लाईओवर पर हुई स्कूटी और बाइक के बीच में आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान धरमतुल अलीसींगा गांव निवासी हिफजूर रहमान के रूप में की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल जागीरोड के नखोला गांव के भास्कर डेका को उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एन्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही दुर्घटना में घायल नसरीन सुल्ताना को भी इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल नसरीन सुल्ताना मृतक हिफजूर रहमान की पत्नी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है । पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

