सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
| May 27, 2026, 08:49 IST
गुवाहाटी, 27 मई (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के दिसपुर पुलिस थाना के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात असम सचिवालय के सामने तेज रफ्तार बाइक (एएस-01जे-3056) खंभे से जा टकराई जिसकी वजह से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दिसपुर पुलिस की टीम ने मृत बाइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। अंतिम सूचना मिलने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी । पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

