ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल
गुवाहाटी, 25 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के बोरागांव इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने आज बताया है कि बोरागांव के तेतेलियां इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य युवक को गंभीर अवस्था में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय दोनों युवक घटनास्थल के पास दीपर बिल (झील) में मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे।
हादसे में मारे गए और घायल दोनों की पहचान अंतिम सूचना मिलने नहीं हो पाई थी। हादसे के बाद युवक के शव के ऊपर से एक के बाद एक कई ट्रेन गुजर गई। पुलिस मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर हादसे में मारे गए और घायल दोनों युवकों की पहचान करने में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

