home page

(अपडेट) सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

 | 

होजाई (असम), 24 अक्टूबर (हि.स.)। होजाई जिले के लंका इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात लंका के करीखाना तीनाली इलाके में डंपर और कार के बीच हुई सामने सामने की टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद डंपर घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद एक अन्य ट्रक कार से जा टकराया। युवक की पहचान डाबलांग गांव निवासी इम्तियाज अली के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत्यु युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय