मरम्मत कार्य के लिए दो महीने बंद रहेगा पुराना सराईघाट पुल
| Jul 8, 2026, 12:22 IST
गुवाहाटी, 08 जुलाई (हि.स.)। आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित पुराने सराईघाट पुल को दो महीने तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा।
प्रशासन के अनुसार, 16 जुलाई से 15 सितंबर तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान सभी वाहनों को नए सराईघाट पुल से होकर गुजरना होगा।
यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए नए सराईघाट पुल पर डिवाइडर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मरम्मत अवधि के दौरान वाहनों का सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

