इंफाल पश्चिम में एनएससीएन (आईएम) उग्रवादी गिरफ्तार, डेढ़ लाख नकद बरामद
| Oct 3, 2026, 16:10 IST
इंफाल, 03 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग तांगखुल एवेन्यू इलाके से एनएससीएन (आईएम) के कथित उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, अभियान लाम्फेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते शुक्रवार को चलाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एमएस चेकेनैचुंग चिरू उर्फ अचुंग चिरू (42) के रूप में हुई है। वह कांगपोकपी जिले के बुंगटे चिरू निवासी स्वर्गीय एमएस रितुइसिंग चिरू का पुत्र है।
अभियान के दौरान उसके कब्जे से 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

