home page

यॉट पार्टी में मौजूद थे, लेकिन जुबीन गर्ग की तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं थी: प्रवासी असमिया

 | 
यॉट पार्टी में मौजूद थे, लेकिन जुबीन गर्ग की तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं थी: प्रवासी असमिया


गुवाहाटी, 14 सितंबर (हि.स.)। यॉट पार्टी में गायक जुबीन गर्ग के साथ मौजूद रहे प्रवासी असमिया प्रतीम लहकर ने आज कहा कि उन्हें उस समय जुबीन गर्ग के अस्वस्थ होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जुबिन की तबीयत खराब होने के बारे में पता होता तो वह उन्हें पानी में उतरने से रोक देते।

प्रतीम लहकर ने कहा, “मैं यॉट पर मौजूद था, हालांकि मुझे जुबीन गर्ग के अस्वस्थ होने की जानकारी नहीं थी। अगर मुझे इस बारे में पता होता तो मैं उन्हें पानी में उतरने से रोक देता।”

उन्होंने यह भी कहा कि जुबीन गर्ग को शुरुआती अवस्था में ही सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। लहकर ने ये बातें यॉट पार्टी में जुबीन गर्ग के साथ उनकी मौजूदगी और उस दौरान की परिस्थितियों के संदर्भ में अदालत में गवाही देने के बाद कहीं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश