छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
| May 10, 2026, 08:38 IST
गुवाहाटी, 10 मई, (हि.स.)। असम पुलिस के अंतर्गत बशिष्ठ थाना पुलिस ने लंबे समय से विभिन्न इलाकों में छिनताई की घटनाओं को अंजाम देकर आतंक फैलाने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
बशिष्ठ पुलिस ने आज बताया है कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राकेश ग्वाला और सुमित कुमार के रूप में हुई है। बशिष्ठ पुलिस ने पीछा कर दोनों शातिर अपराधियों को दबोचने में सफलता हासिल की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपित लंबे समय से असम के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की चेन छीनने तथा बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे लोगों से नकदी लूटने जैसी घटनाओं में शामिल थे। मामले की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

