home page

कोकराझार में एक दिसंबर से आरंभ होगा नार्थ ईस्ट बुक फेयर बोड़ोलैंड का आयोजन

 | 
कोकराझार में एक दिसंबर से आरंभ होगा नार्थ ईस्ट बुक फेयर बोड़ोलैंड का आयोजन


गुवाहाटी, 04 नवंबर (हि.स.)।बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) और पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड, नॉर्थ-ईस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 दिसंबर से कोकराझार में नॉर्थ ईस्ट नेशनल बुक फेयर, बोडोलैंड का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आज गुवाहाटी प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बुक फेयर के बारे में जानकारी दी गई।

विधायक एवं कार्यकारी सदस्य (बोडोलैंड, शिक्षा विभाग) रबिराम नार्ज़ारी ने कहा कि आगामी 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक कोकराझार में इस पुस्तक मेले के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। एक लंबे अंतराल के बाद कोकराझार में इस पुस्तक मेले का आयोजन करना हमारे लिए अत्यंत आनंददायक है। बीटीसी के मुख्य कार्यकारी पार्षद हग्रामा मोहिलारी की सद्भावना और नेतृत्व में यह तैयारियां चल रही हैं। आगामी 1 दिसंबर को शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगू और बीटीसी प्रमुख हग्रामा मोहिलारी कोकराझार फील्ड में इस पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगे। असम और उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों के प्रतिष्ठित प्रकाशकों और विक्रेताओं को भी इस पुस्तक मेले में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि असम साहित्य सभा के साथ-साथ राज्य की विभिन्न जातीय और जनजातीय साहित्य सभाओं, छात्र संगठनों, विश्वविद्यालयों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न संगठनों से पुस्तक मेले को सफल बनाने का अनुरोध किया जाएगा। यह पुस्तक मेला किताबों की बिक्री के साथ-साथ साहित्य, संस्कृति और बौद्धिक विमर्श का भी केंद्र बनेगा। बीटीसी अधिकारियों ने पुस्तक मेले से बड़ी मात्रा में किताबें खरीदने के लिए पहले ही पर्याप्त धनराशि आवंटित कर दी है।

बीटीसी के तहत आने वाले विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल सहित सभी संस्थान पुस्तक मेले से किताबें खरीदेंगे। बीटीसी अधिकारी संबंधित संस्थानों के साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे। नार्ज़ारी ने आशा व्यक्त की कि सभी संबंधित पक्ष इस अनुरोध का सकारात्मक जवाब देंगे।

संवाददाता सम्मेलन में पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड, नॉर्थ-ईस्ट के सलाहकार अजीत कुमार बर्मन, अध्यक्ष भास्कर दत्ता बरुवा, सचिव धीरज गोस्वामी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अध्यक्ष भास्कर दत्ता बरुवा, सचिव धीरज गोस्वामी ने भी बुक फेयर को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर