कोकराझार जिले में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल
कोकराझार (असम), 20 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के तहत कोकराझार जिले में आज कुल छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। ये नामांकन जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए दाखिल किए गए।
1-गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों—हरक्यूलियास बसुमतारी (निर्दलीय) और अनिंदा बसुमतारी (यूपीपीएल) ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, 2- दोतमा (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से राजू कुमार नार्जारी (यूपीपीएल) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
3-कोकराझार (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से लॉरेंस इस्लारी (यूपीपीएल) ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा, 5-परबतझोरा विधानसभा क्षेत्र से अयूब हुसैन मंडल (यूपीपीएल) और अबू ताहेर बेपारी (एआईयूडीएफ) ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।
नामांकन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई। इस दौरान सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

