home page

मिसिंग और सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी

 | 
मिसिंग और सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी


गुवाहाटी, 13 नवंबर (हि.स.)। असम में आगामी मिसिंग स्वायत्त परिषद (एमएसी) और सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद (एसकेएसी) के आम चुनावों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को पूरी कर ली गई। दोनों परिषदों के चुनाव 30 नवंबर को होंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए कुल 163 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 130 नामांकन पत्रों को वैध घोषित किया गया है। जांच के दौरान किसी भी उम्मीदवार का नामांकन पत्र खारिज नहीं किया गया।

वहीं, मिसिंग स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए कुल 257 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 240 नामांकन पत्र स्वीकार किए गए, जिनमें 196 को वैध घोषित किया गया, जबकि एक नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए धेमाजी में 19, डिब्रूगढ़ में 51, गोलाघाट में सात, जोरहाट में 13, लखीमपुर में 12, शिवसागर में पांच और तिनसुकिया में 23 नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए हैं।

इसी तरह, मिसिंग स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए बिश्वनाथ में आठ, धेमाजी में 67, डिब्रूगढ़ में छह, गोलाघाट में 26, जोरहाट में आठ, लखीमपुर में 41, माजुली में 22, शिवसागर में आठ, शोणितपुर में चार और तिनसुकिया में छह नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए हैं।

दोनों स्वायत्त परिषदों के चुनाव 30 नवंबर को संपन्न होंगे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश