मिसिंग और सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन
| Nov 10, 2026, 19:08 IST
गुवाहाटी, 10 नवंबर (हि.स.)। असम में मिसिंग स्वायत्त परिषद और सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद के आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। इसके साथ ही दोनों स्वायत्त परिषदों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई।
सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद के अंतर्गत राज्य की कुल 32 सीटों पर चुनाव होंगे।
इस बीच, लखीमपुर में मिसिंग और सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद के चुनाव के लिए विभिन्न उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
दोनों स्वायत्त परिषदों के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

