कामरूप (मेट्रो) जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, घबराहट में खरीदारी से बचने की अपील
| Mar 26, 2026, 08:25 IST
गुवाहाटी, 26 मार्च (हि.स.)। प्रशासन ने कामरूप (मेट्रो) जिले (गुवाहाटी) में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता होने की पुष्टि करते हुए किसी भी तरह की कमी की आशंका को खारिज किया है।
बीती रात जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, क्षेत्रीय रिपोर्ट के आधार पर जिले में दोनों ईंधनों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और वर्तमान समय में किसी प्रकार की कमी नहीं है। साथ ही, निकट भविष्य में भी किसी कमी की संभावना नहीं जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में आकर पेट्रोल या डीजल की अनावश्यक खरीदारी न करें। ईंधन की उपलब्धता से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए 1077 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

