असम विधानसभा से बोडो भाषा के उपयोग को वापस लेने का कोई प्रस्ताव नहीं : मुख्यमंत्री
| Jul 5, 2026, 19:04 IST
गुवाहाटी, 05 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने स्पष्ट किया है कि असम विधानसभा की कार्यवाही अथवा अन्य आधिकारिक कार्यों में बोडो भाषा के उपयोग को वापस लेने का कोई प्रस्ताव नहीं लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर असम विधानसभा के अध्यक्ष के हवाले से कहा कि राज्य सरकार बोडो भाषा के संरक्षण और उसके व्यापक प्रसार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि बोडो भाषा असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के उद्धरण के माध्यम से इस विषय पर फैली सभी अटकलों को खारिज करते हुए सरकार की स्पष्ट स्थिति सामने रखी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

