home page

2016 के बाद असम में जितना विकास हुआ, आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किया : हरीश द्विवेदी

 | 
2016 के बाद असम में जितना विकास हुआ, आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किया : हरीश द्विवेदी


गुवाहाटी, 11 मई, (हि.स.)। भाजपा नेता हरीश द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2016 के बाद भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने असम के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं और आजादी के बाद इससे पहले किसी भी सरकार ने राज्य के लिए इतना काम नहीं किया था।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बीच गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत करते हुए द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिला प्रचंड जनादेश राज्य की जनता के विश्वास को दर्शाता है। द्विवेदी ने कहा कि नई सरकार आने वाले पांच वर्षों में जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को खानापाड़ा में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ भाजपा नेता, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए असम में लगातार तीसरी बार दो तिहाई से भी अधिक बहुमत के साथ सत्ता में लौटा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश