शिवसागर में तटबंध टूटने का कोई नया खतरा नहीं : मंत्री बिमल बोरा
| Aug 1, 2026, 16:11 IST
गुवाहाटी, 01 अगस्त (हि.स.)। असम के जल संसाधन मंत्री बिमल बोरा ने शनिवार को कहा कि शिवसागर जिले में किसी भी तटबंध के नए सिरे से टूटने का कोई खतरा नहीं है।
उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग की टीमें दिन-रात जिले के सभी तटबंधों की लगातार निगरानी कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
मंत्री ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने की आवश्यकता नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि विभाग पूरी तरह सतर्क है तथा सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

