परेश बरुवा के आवास पर नहीं हुई कोई गोलीबारी, जन्मदिन की आतिशबाजी का था शोर: असम पुलिस
| Apr 13, 2026, 18:52 IST
गुवाहाटी, 13 अप्रैल (हि.स.)। असम पुलिस ने आज स्पष्ट किया है कि उल्फा (स्वाधीन) प्रमुख परेश बरुवा के जेराईगांव स्थित आवास पर किसी प्रकार की गोलीबारी नहीं हुई थी। यह मामला केवल जन्मदिन के अवसर पर की गई आतिशबाजी के कारण उत्पन्न हुई गलतफहमी था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आवास के पास सुनी गई आवाजें दरअसल फटाखों के फूटने की थीं। ये फटाखे बरुवा के घर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर जलाए गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि यह आवाजें रात करीब 12:04 बजे और 12:05 बजे सुनाई दीं, जिसके चलते इलाके में गोलीबारी की आशंका जताई गई थी।
असम पुलिस ने पुष्टि की है कि न तो कोई गोली चली और न ही सुरक्षा में कोई चूक हुई। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

