वन्यजीवों के नाम पर ब्लैकमेलिंग अब बर्दाश्त नहीं होगी: जयंत मल्लबरुवा
| Jul 13, 2026, 18:08 IST
गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। असम के वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने सोमवार को विधानसभा में स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वन्यजीवों के नाम पर किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जो लोग वन्यजीवों के नाम पर ब्लैकमेलिंग में शामिल हैं, वे जेल जाने के लिए तैयार रहें। सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
वन मंत्री ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के नाम पर किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव या ब्लैकमेलिंग को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

