home page

घरेलू सिलेंडर चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

 | 

इटानगर, 04 सितंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्षेत्र नाहरलगुन पुलिस ने एलपीजी सिलेंडर चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और चोरी हुए 23 एलपीजी सिलेंडर को बरामद किया है।

नाहरलगुन पुलिस के अनुसार, नाहरलगुन इलाके में सिलेंडर चोरी की कई घटनाओं के संबंध में नाहरलगुन पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद, नाहरलगुन पुलिस की टीम ने एसडीपीओ नाहरलगुन, ऋषि लोंगडो की देखरेख और नाहरलगुन थाना के अपर, इंस्पेक्टर कृष्णेंदु देव के नेतृत्व में एक ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने चोरी के तरीके का विश्लेषण किया, जिससे संदिग्ध आरोपित, इटानगर के आईजी पार्क कॉलोनी के रहने वाले 30 वर्षीय अर्जुन जुगा की पहचान हुई जिन्हें 03 सितंबर को जुली रोड से गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद, अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान चोरी हुए 23 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए। इस बीच, नाहरलगुन के पुलिस अधीक्षक डॉ. न्यालम नागा ने जनता से अपने आस-पड़ोस पर नज़र रखने की अपील की, क्योंकि आदतन अपराधी अक्सर बिना देखरेख वाले घरों को निशाना बनाते हैं, ताले तोड़ते हैं और चोरी करते हैं। नाहरलगुन पुलिस असामाजिक गतिविधियों को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी