home page

तस्कर गिरफ़्तार किया, 6.39 किलो गांजा ज़ब्त

 | 
तस्कर गिरफ़्तार किया, 6.39 किलो गांजा ज़ब्त


इटानगर, 20 अगस्त (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश की नाहरलगुन पुलिस ने बोडा नामची निर्जुली इलाके में गांजा बेचने के आरोप में ताचुंग बेयोंग (22) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस को स्कूटर से तीन पैकेट में 34 ग्राम और 74 पैकेट में 910 ग्राम संदिग्ध गांजा मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपित के किराए के कमरे की तलाशी में 5.44 किलो संदिग्ध गांजा और 27,400 रुपये नकदी भी ज़ब्त किए गए।

इसके बाद, सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी