home page

इंफाल पश्चिम में नौ 9 एमएम पिस्तौल समेत हथियार और ग्रेनेड बरामद

 | 
इंफाल पश्चिम में नौ 9 एमएम पिस्तौल समेत हथियार और ग्रेनेड बरामद


इंफाल, 21 सितंबर (हि.स.)। इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने आज बताया कि संयुक्त टीम ने लामसांग थाना क्षेत्र के अखाम और लामडेंग गांवों से सटे इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान नौ एमएम पिस्तौल, एक स्थानीय रूप से निर्मित लाथोड गन और दो बोल्ट-एक्शन सिंगल बैरल गन बरामद की गईं। इसके अलावा एक नंबर-36 एचई ग्रेनेड और पांच टीएसएम भी बरामद किए गए।

यह अभियान इंफाल पश्चिम सीडीओ और 33 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने चलाया था। बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश