home page

दुधनै में पशु चोरी गिरोह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 | 
दुधनै में पशु चोरी गिरोह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई


ग्वालपाड़ा (असम), 06 सितंबर (हि.स.)। दुधनै में पशु चोरी गिरोह के खिलाफ पुलिस ने देर रात अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग से एक पिकअप वाहन जब्त किया। वाहन में पशु पाए गए।

पुलिस ने एएस-18एसी-6998 नंबर की पिकअप गाड़ी जब्त करते हुए तीन संदिग्ध पशु चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जलेश्वर निवासी रफीकुल इस्लाम, फूलबाड़ी निवासी सैफुल इस्लाम और राजाफाला निवासी सकीबुर शेख के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कथित पशु चोरी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश