विरोध प्रदर्शन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 6 बंद यहां
गुवाहाटी, 21 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका जोराबाट में शुक्रवार को पथ अवरोध कर असम के टूरिस्ट कार चालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें असम के स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया । मेघालय की राजधानी शिलांग में 19 अगस्त की देर शाम खासी छात्र संगठन (केएसयु) द्वारा रैली के दौरान असम के वाहनों को निशाना बनाए जाने बाद जोराबाट से आज दूसरे दिन भी मेघालय के वाहनों को असम में प्रवेश करने नहीं दिया गया । सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 का अवरोध कर असम के कार चालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया । जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पूरी तरह ठप रहा । हजारों वाहन जाम में तीन घंटे फंसे रहे । वहीं कई लोगों का फ्लाइट और ट्रेन छूट गया। एंबुलेंस भी लंबी जाम में घंटे फंसी रही । असम सरकार और मेघालय सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद राजमार्ग अवरोध खत्म किया गया । 3:00 बजे के बाद सुचारू रूप से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई ।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

