गुवाहाटी में नेशनल हाईवे-27 पर जलभराव बरकरार, जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे लोग
| Jul 23, 2026, 13:04 IST
गुवाहाटी, 23 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के बोरागांव क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गुरुवार को भी भारी जल जमाव हो गया, जिसके चलते सड़क का एक हिस्सा अब भी जलमग्न है।
जलभराव के बावजूद लोग और वाहन चालक जोखिम उठाकर इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। लगातार जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

