home page

बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर यातायात पूरी तरह ठप

 | 
बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर यातायात पूरी तरह ठप


बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर यातायात पूरी तरह ठप


बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर यातायात पूरी तरह ठप


बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर यातायात पूरी तरह ठप


गुवाहाटी, 17 जूलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका जोराबाट में शुक्रवार की दोपहर बाद महज आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बरसात की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर भारी जलजमाव हो गया। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गई। बरसात के बाद जोराबाट में स्थित फ्लाईओवर के नीचे भारी जल जमाव हो गया।

जोराबाट के अलावा 11 माइल, 10 माइल 9 माइल, 8 माइल आदि इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर भारी जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई । जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन जाम में फंस गए। स्थानीय लोगों की माने तो जल जमाव की सबसे बड़ी समस्या मेघालय में हो रही अवैध पहाड़ों की कटाई है। पहाड़ों की कटाई की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने नाले पहाड़ की लाल मिट्टी से पूरी तरह भर गया है। वही मेघालय की ओर किसी भी प्रकार की नाले की व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से सारा पानी सड़क पर आ जाता है।

पहली बार इस तरह के जल जमाव की समस्या सन 2016 में उत्पन्न हुई। जब फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग का काम प्रारंभ हुआ। वहीं जोराबाट तीनाली इलाके में बनाए गए फ्लाईओवर के नीचे पानी बहने वाला पुल काफी नीचे है। जिसकी वजह से जोराबाट तीनाली में हल्की सी बरसात के बाद जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है । जल जमाव की वजह से जोराबाट फ्लाईओवर के नीचे व्यापार कर अपनी जीविका चलाने वाले दुकानदारों को वर्ष 2016 से काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन बरसात के बाद सड़क पर हो रहे जल जमाव की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत जोराबाट से खानपड़ा तक काफी जर्जर हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर हालत की वजह से आने वाले समय में दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी