home page

मूसलाधार बरसात के बाद एनएच 27 और 6 पर यातायात प्रभावित

 | 
मूसलाधार बरसात के बाद एनएच 27 और 6 पर यातायात प्रभावित


मूसलाधार बरसात के बाद एनएच 27 और 6 पर यातायात प्रभावित


मूसलाधार बरसात के बाद एनएच 27 और 6 पर यातायात प्रभावित


मूसलाधार बरसात के बाद एनएच 27 और 6 पर यातायात प्रभावित


मूसलाधार बरसात के बाद एनएच 27 और 6 पर यातायात प्रभावित


गुवाहाटी, 08 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका जोराबाट और इसके आसपास के क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद हूई मूसलाधार बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जल जमाव हो गया। जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।

बुधवार को एक घंटे तक हुई मूसलाधार बरसात के बाद जोराबाट तीनाली में स्थित फ्लाईओवर के नीचे भारी जल जमा हो गया। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 और 06 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जोराबाट के अलावा दस माइल, ग्यारह माइल, नौ माइल में भी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिसकी वजह से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

जल जमाव के बाद सड़कों पर वाहनों का तांता लग गया। जाम की वजह से कई लोगों की फ्लाइट और ट्रेन छूट गयी। यह पहली बार नहीं हुआ की बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई हो। वर्ष 2016 में जब फोर लेन का काम शुरू हुआ उसी समय से ही जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई।

स्थानीय लोगों की माने तो राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारो पर सही तरीके से नालों का निर्माण नहीं किया गया, जिसकी वजह से बरसात के बाद हर समय जल जमाव की समस्या उत्पन्न होती है। वहीं पड़ोसी राज्य मेघालय में अवैध तरीके से पहाड़ों की कटाई की वजह से पहाड़ की लाल मिट्टी बरसात के पानी के साथ बहकर नालों को जाम कर देती है। स्थानीय व्यापारियों को जल जमाव से हर वर्ष करोड़ों रुपए का नुकसान होता है।

दुकानों में पानी घुसने की वजह से स्थानीय दुकानदार काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से कराए जाने की मांग लंबे अर्से से करते आ रहे हैं। बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिसके वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले चालक, यात्री और दुकानदारों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी