home page

पूसीरे ने सितंबर में 1094 रेक अनलोड कर माल परिवहन में निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया

 | 
पूसीरे ने सितंबर में 1094 रेक अनलोड कर माल परिवहन में निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया


गुवाहाटी, 12 अक्तूबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने सितंबर, 2026 में शानदार अनलोडिंग प्रदर्शन के साथ माल परिवहन में अपनी मजबूत गति बरकरार रखी है। इस महीने के दौरान, पूरे ज़ोन में मालगाड़ियों के कुल 1,094 रेकों की अनलोडिंग की गई, जो सुदृढ़ और उत्साहजनक माल संचालन के कामकाज को दर्शाता है।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया है कि पूसीरे ने सितंबर, 2026 में आवश्यक और औद्योगिक सामग्रियों कानिर्बाध परिवहन निरंतर सुनिश्चित किया। अनाज, खाने-पीने की वस्तुएं, खाद, चीनी, कोयला, नमक, टैंक वैगन और अन्य सामानों को ज़ोन के विभिन्न गुड्स शेडों में कुशलतापूर्वक हैंडल किया गया, जिससे समय पर वितरण संभव हो सका और इसकी माल ढुलाई सेवाओं की विश्वसनीयता को मज़बूती मिली।

माल परिवहन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूर्वोत्तर राज्यों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए था। असम में सर्वाधिक 585 रेकों की अनलोडिंग हुई, जिसमें आवश्यक और अति आवश्यक दोनों तरह के सामान शामिल थे। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली, औद्योगिक गतिविधियों और रोजमर्रा की उपभोक्ता जरूरतों को पूरा करने में रेलवे की अहम भूमिका को रेखांकित करता है। इसी दौरान, त्रिपुरा में 102 रेक, नगालैंड में 15 रेक, मणिपुर में 28 रेक, अरुणाचल प्रदेश में 6 रेक और मिज़ोरम में 5 रेक की अनलोडिंग की गई।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में 208 रेक, जबकि बिहार में 145 रेक की अनलोडिंग हुई, जिसमें आवश्यक और अति आवश्यक दोनों प्रकार के सामग्रियां शामिल थे। इस परिवहन से पूरे क्षेत्र में क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखला, व्यापार कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियां और अधिक मजबूत हुईं है।

लोगों की रोजमर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को सहयोग प्रदान करने और मजबूत करने के लिए आवश्यक तथा अन्य सामानों की निरंतर आवाजाही काफी आवश्यक है। हर स्तर पर प्रभावी निगरानी से टर्नअराउंड समय को कम करने और कुल अनलोडिंग क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय