home page

जल गुणवत्ता निगरानी और पेयजल सुविधाओं को बेहतर करने में जुटा पूसीरे

 | 
जल गुणवत्ता निगरानी और पेयजल सुविधाओं को बेहतर करने में जुटा पूसीरे


गुवाहाटी, 29 सितंबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने हाल ही में पांडु स्थित जल प्रशोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य जल प्रशोधन एवं गुणवत्ता निगरानी की व्यवस्थाओं की समीक्षा करना तथा रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता को और अधिक बेहतर बनाना था।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने आज बताया है कि पूसीरे के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक ने जल प्रशोधन संयंत्र का निरीक्षण कर इसके संचालन तथा शुद्ध किए गए जल की गुणवत्ता की निगरानी के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पानी में गंदगी और अवशिष्ट क्लोरीन सहित महत्वपूर्ण मानकों की जांच की गई, जो संतोषजनक पाए गए। निरीक्षण के समय शुद्ध किए गए जल में अवशिष्ट क्लोरीन का स्तर 2 पीपीएम दर्ज किया गया। जल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी तथा जल प्रशोधन संयंत्र के उचित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया, ताकि सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। संयंत्र के लिए अपनाए जा रहे उपाय जल की गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखने तथा रेल कर्मचारियों और यात्रियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बेहतर वातावरण को सुदृढ़ करने में सहायक हैं। निरीक्षण के दौरान मालीगांव और पांडु में चिकित्सा, इंजीनियरिंग एवं स्वास्थ्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

संबंधित अधिकारियों को जल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी निरंतर रखने तथा जल प्रशोधन सुविधाओं के उचित रखरखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की निरंतर उपलब्धता बनी रहे। यह निरीक्षण रेल कर्मचारियों और यात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मानकों को बनाए रखने तथा विश्वसनीय पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने की पूसीरे की निरंतर प्रयासों को प्रदर्शित करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय