पूसीरे के न्यू जलपाईगुड़ी यार्ड में मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर की होगी कमीशनिंग
गुवाहाटी, 19 जुलाई (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने कटिहार मंडल के अधीन न्यू जलपाईगुड़ी यार्ड में मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर (एमएसडीएसी) की कमीशनिंग किए जाने के साथ, रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
कमीशनिंग का यह कार्य 26 से 28 जुलाई तक होगा। पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने आज बताया है कि यह उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली ट्रेन डिटेक्शन (ट्रेन का पता लगाने की) क्षमताओं में काफी सुधार लाएगी, परिचालन सुरक्षा मजबूत होगी, विश्वसनीयता में बढ़ोतरी होगी और इस क्षेत्र के सबसे व्यस्त रेलवे यार्डों में से एक में ट्रेनों की सुचारू आवाजाही को ज्यादा सुगम बनाएगी। कमीशनिंग कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए, कुछ ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से विनियमित किया जाएगा, जिसमें कई ट्रेनें शामिल हैं।
रद्द ट्रेनें:
28 जुलाई को ट्रेन संख्या 55749/55750 (न्यू जलपाईगुड़ी – हल्दीबाड़ी – न्यू जलपाईगुड़ी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द होने वाली ट्रेनें:
28 जुलाई को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22301 (हावड़ा– न्यू जलपाईगुड़ी) वंदे भारत एक्सप्रेस किशनगंज तक चलेगी। परिणामस्वरूप, किशनगंज और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
28 जुलाई को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22302 (न्यू जलपाईगुड़ी– हावड़ा) वंदे भारत एक्सप्रेस किशनगंज से खुलेगी। परिणामस्वरूप, न्यू जलपाईगुड़ी और किशनगंज के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
ट्रेनों का पुनर्निर्धारण:
27 जुलाई को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14037 (सिलचर- नई दिल्ली) एक्सप्रेस सिलचर से 19:10 बजे के बजाय 21:10 बजे रवाना होगी।
28 जुलाई को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12510 (गुवाहाटी– एसएमवीटी बेंगलुरु) एक्सप्रेस गुवाहाटी से 06:15 बजे के बजाय 07:45 बजे रवाना होगी।
28 जुलाई को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 13142 (न्यू अलीपुरद्वार– सियालदह) एक्सप्रेस न्यू अलीपुरद्वार से 11:50 बजे के बजाय 12:50 बजे रवाना होगी।
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:
27 जुलाई को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20504 और 12424 (नई दिल्ली– डिब्रूगढ़) राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20505 और 12423 (डिब्रूगढ़– नई दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 20501 (अगरतला– आनंद विहार टर्मिनल) तेजस राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया अलुआबाड़ी रोड– ठाकुरगंज– सिलीगुड़ी– गुलमाहोकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के दौरान, ये ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी को बाईपास करेंगी और सिलीगुड़ी जंक्शन पर अस्थायी ठहराव होगा।
विनियमित ट्रेन:
26 जुलाई को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 15631 (बाड़मेर– गुवाहाटी) एक्सप्रेस को निर्धारित समय से लगभग 60 मिनट तक विनियमित किया जा सकता है।
रक्षा करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

