पूसीरे के महाप्रबंधक ने बासुगांव, न्यू कूचबिहार, अलीपुरद्वार रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
-कोकराझार सहित पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों का लिया जायजा, एमडीजेडटीआई और कैरिज एंड वैगन डिपो का भी किया निरीक्षण
कोकराझार, 27 नवंबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के महाप्रबंधक विवेक खरे ने आज बासुगांव, न्यू कूचबिहार, अलीपुरद्वार रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड की परिचालन व्यवस्था, रेलवे अवसंरचना तथा विभिन्न यात्री एवं तकनीकी सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने कोकराझार, गोसाईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार और अलीपुरद्वार जंक्शन रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने एमडीजेडटीआई (मंडल रेल प्रशिक्षण संस्थान) तथा कैरिज एंड वैगन डिपो का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलखंड की समग्र स्थिति, रेलवे परिसंपत्तियों के रखरखाव तथा परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करना रहा। महाप्रबंधक के इस दौरे को संबंधित रेलखंड में रेलवे सुविधाओं एवं परिचालन व्यवस्था की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पूसीरे के महाप्रबंधक के इस निरीक्षण से संबंधित रेलखंड में रेलवे की कार्यप्रणाली, आधारभूत संरचना और विभिन्न विभागों की तैयारियों का आकलन करने में मदद मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

