home page

पूसीरे के जीएम ने कामाख्या– न्यूबंगाईगांव- डांगतल- सेक्शन का किया संरक्षा निरीक्षण

 | 
पूसीरे के जीएम ने कामाख्या– न्यूबंगाईगांव- डांगतल- सेक्शन का किया संरक्षा निरीक्षण


गुवाहाटी, 21फरवरी (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को को कामाख्या- न्यू बंगाईगांव- डांगतल सेक्शन का व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में 154 किमी का हिस्सा कवर किया गया। यह रेलवे की परिचालन संरक्षा और बुनियादी ढ़ांचा की विश्वसनीयता को मजबूत करने की निरंतर कार्यों का एक हिस्सा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने शनिवार काे बताया कि निरीक्षण के दौरान, महाप्रबंधक ने सेक्शन में ट्रैक की दशा, छोटे और बड़े पुल, सिग्नलिंग और टेली कम्युनिकेशन सिस्टम, ट्रैक्शन स्थापनाएं, समपार फाटकों और स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तृत मूल्यांकन किया। संरक्षा के लिए ज़रूरी परिसंपत्तियां, कर्व्स, प्वाइंट्स एंड क्रॉसिंग और चल रहे मेंटेनेंस कार्यों की बारीकी से जांच की गई, ताकि निर्दिष्ट संरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो सके। उन्होंने परिचालनिक तैयारी, संरक्षा जागरूकता और सजगता का मूल्यांकन करने के लिए रेल अधिकारियों और फ्रंट लाइन कर्मियों से बातचीत कर स्टेशनों और कार्य स्थलों पर आवश्यक सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण कार्यक्रम के तहत, नलबाड़ी, बरपेटारोड और न्यू बंगाईगांव रेलवे स्टेशनों का सघन निरीक्षण किया गया। इन स्टेशनों पर किए जा रहे विकासात्मक कार्यों में यात्री सुविधाओं, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और समग्र सेवा गुणवत्ता पर फोकस किया जा रहा है।

महाप्रबंधक ने रेल पटरियों के अवस्था और परिचालनिक कार्यों की समीक्षा की। जीएम ने रेलकर्मियों के प्रयासों की तारीफ़ की और क्षेत्र में रेल सेवा को मजबूत करने के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा दिया। पूसीरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में बढ़ते परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार अपग्रेड करते हुए सुरक्षित, कुशल और यात्री-अनुकूल रेल सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय