home page

कोचिंग डिपो अलीपुरद्वार जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

 | 
कोचिंग डिपो अलीपुरद्वार जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण


कोचिंग डिपो अलीपुरद्वार जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण


कोकराझार (असम), 25सितम्बर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे), अलीपुरद्वार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अलीपुरद्वार जंक्शन स्थित कोचिंग डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीआरएम एस कामेई सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कोचिंग डिपो में उपलब्ध रख-रखाव सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। टीम ने सिक लाइन, पिट लाइन तथा निर्माणाधीन नई पिट लाइन का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने विभिन्न कार्यों की प्रगति, रखरखाव व्यवस्था तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी डीआरएम को दी। देवेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को डिपो परिसर में स्वच्छता के मानकों को और बेहतर बनाए रखने तथा आवश्यक रखरखाव कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नई दूसरी पिट लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि उपलब्ध सुविधाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।डीआरएम ने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ कोचिंग डिपो की समग्र कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा