home page

गुवाहाटी में नवविवाहिता की हत्या से सनसनी

 | 
गुवाहाटी में नवविवाहिता की हत्या से सनसनी


गुवाहाटी, 27 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के उदालाबक्रा इलाके में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से सोमवार को सनसनी फैल गई है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

मृतका की पहचान श्रुति रॉय के रूप में हुई है। बताया गया है कि उसके पति रूपक सेन ने कथित रूप से उसे जहर खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

पुलिस ने आरोपित पति रूपक सेन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। रुपक ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी पत्नी की हत्या करने से इंकार किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश